plastic voter`s card - Latest News on plastic voter`s card | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

देश में पहली बार प्लास्टिक मतदाता पहचान पत्र त्रिपुरा से शुरू

Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 17:31

त्रिपुरा में आज देश में पहली बार प्लास्टिक फोटो मतदाता पहचान पत्र पेश किया गया जिसके लिए चुनाव आयोग ने आदेश जारी किया था। मुख्य सचिव संजय कुमार पांडा ने यहां एक सामान्य सेवा केंद्र का उद्घाटन किया जहां से ऐसे कार्ड वितरित किये जाएंगे।